CG-DPR

धमतरी : जिले में अब तक 15.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Nil dhankar
17 Jun 2022 2:41 PM IST
धमतरी : जिले में अब तक 15.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
x

धमतरी। जिले में एक जून से अब तक 15.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक मगरलोड तहसील में 29.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 3.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 19.7 मिलीमीटर, कुरूद में 19.6 मिलीमीटर, नगरी में 16.4 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 5.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Next Story