CG-DPR

होली पर डीजीपी ने डीआरजी और सीएएफ के जवानों को दिया तोहफा

jantaserishta.com
12 March 2023 9:33 AM IST
होली पर डीजीपी ने डीआरजी और सीएएफ के जवानों को दिया तोहफा
x
रायपुर: होली के मौके पर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात 77 जवानों को डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। इनमें बीजापुर में तैनात सबसे अधिक 21 जवानों को एवं दंतेश्वरी फाईटर से संबंधित 2 महिला कांस्टेबल रेशमा कश्यप, सुनैना ठाकुर को प्रमोशन दिया गया है, ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। पदोन्नत होने वाले जवानों में डीआरजी, सीएएफ के जवान शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन किए जा रहें हैं, मुख्यमंत्री द्वारा डीआरजी, सीएएफ बल में महिलाओं की भूमिका को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसी क्रम में 2 महिला कांस्टेबल को पहली बार प्रमोशन दिया गया है। गौरतलब है कि सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले के थानों में पदस्थ इन जवानों ने मुठभेड़ में शामिल रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इन जवानों ने मुठभेड़ के दौरान कई खूंखार हार्डकोर नक्सलियों को ढेर भी किया है, अपनी ड्यूटी अच्छी तरह निभाने के उपहार स्वरूप जवानों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story