- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिले में कृमि मुक्ति...

x
दंतेवाड़ा: जिले में कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत आज शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र से की गई । कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा वर्चुअल माध्यम से की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस मंडल उपस्थित थे। ज्ञात है कि जिले में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूलों में अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान छूटे हुए बच्चों को माप अप राउंड के दौरान 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। वर्चुअल शुरुआत के पश्चात जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बच्चों को दवा खिलाकर इसकी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य शासकीय प्रशिक्षण केंद्र श्रीमती दीपाली मंडल, मीडिया अधिकारी अंकित सिंह, प्रशिक्षण केंद्र के समस्त शिक्षिकाएं स्टॉप एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





