CG-DPR

अबूझमाड़ के देवानंद ने हेलीकॉप्टर में देखा खुला आसमान

jantaserishta.com
9 Oct 2022 8:38 AM IST
अबूझमाड़ के देवानंद ने हेलीकॉप्टर में देखा खुला आसमान
x
रायपुर: प्रदेश के अबूझमाड़ का 10वीं कक्षा का टॉपर्स देवानंद कुमेटी के पैर आज जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उसे हेलीकॉप्टर में उड़ने का मौका जो दिया है। वह अपनी खुशी को व्यक्त भी नहीं कर पा रहा है। देवानंद ने कहा कि मेरे गांव गुमियापाल में सूरज की रोशनी भी बहुत मुश्किल से पहुंच पाती है,ऐसे में हेलीकॉप्टर की सवारी किसी सपने से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हमे हेलीकॉप्टर से आसमान छूने का मौका दे दिया, जिसके लिए मैं उनको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।
नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ के विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाडिया समुदाय के देवानंद कुमेटी ने 10वीं कक्षा में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से टॉप किया है। देवानंद ने विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर से पढ़कर 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है और आगे पढ़कर इंजीनियर बनना चाहता है। अपनी सफ़लता का श्रेय उन्होंने अपने बड़े भाई श्री बुधराम कुमेटी को दिया है। देवानंद ने बताया कि उसके पिता श्री आयतु राम कुमेठी किसान है, किसानी से ही पूरे परिवार का जीवनयापन हो रहा है। उनके गांव और घर में मूलभूत सुविधाएं पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता था पर मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल से अब उन्हें राज्य मे संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे उनकी जिंदगी में नयी रोशनी मिल रही है और इसी योजनाओं का लाभ लेकर देवानंद आज यहां तक पहुंच सके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story