- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विभागीय अमले को...

x
रायपुर: वन्य प्राणियों के संरक्षण तथा संवर्धन विषय पर 15 फरवरी से वन चेतना केन्द्र रमकोला में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विभागीय अमले को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। सरगुजा वनमंडल अंतर्गत यह कार्यक्रम वन संरक्षण (वन्यप्राणी) श्री के.आर. बढ़ई के निर्देशन तथा उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा श्री श्रीनिवास तन्नेटी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन संरक्षक श्री बढ़ई और उप निदेशक श्री तन्नेटी द्वारा हाथी मानव द्वंद के रोकथाम उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा वन अपराधों पर रोकथाम के लिए गश्त अभियान को निरंतर संचालित कर सतत् निगरानी रखने विशेष जोर दिया गया। इस दौरान वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा के उपायों पर भी प्रभावी ढंग से अमल सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाथी मानव द्वंद तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी एक-एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक तमोर पिंगला अभ्यारण्य श्री जगजीत केरकेट्टा, अधीक्षक बादल खोर अभ्यारण्य एवं अधीक्षक सेमरसोत अभ्यारण्य श्री विजयभूषण केरकेट्टा तथा श्री कमलेश राय, श्री प्रभुनाथ राम, श्री अजय सोनी सहित एलिफेंट रिजर्व के समस्त वन प्रभारी एवं अग्नि प्रहरी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





