CG-DPR

उपसचिव ने सूरजपुर जिले में किया गौठानों का निरीक्षण

jantaserishta.com
14 Aug 2022 9:24 AM IST
उपसचिव ने सूरजपुर जिले में किया गौठानों का निरीक्षण
x

रायपुर: कृषि विभाग की उपसचिव तूलिका प्रजापति, ने सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के स्वाबलंबी गौठान खड़गवांकला का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गौठान की गतिविधियों में युवाओं के समूहों को जोड़ने तथा मछली पालन हेतु कम्पोजिट इकाई तैयार करने के निर्देश दिए। गौठान समिति, स्वसहायता समूहों को उन्होंने स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग कर आजीविका और आमदनी बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी।

सुश्री प्रजापति ने कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन नवयुवकांे का समूह बनाने और उन्हें कोल्ड स्टोरेज, मछली पालन आदि की जानकारी देने की बात कही। वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन में लो कॉस्ट तकनीक का प्रयोग करने कहा। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को डेयरी संचालकों एवं पशुपालकों को हरे चारे की व्यवस्था के लिए नेपियर घास का रोपण करने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने विकासखंड सूरजपुर के चम्पकनगर गौठान का भी निरीक्षण किया। महिला समूहों को सामूहिक बाड़ी में जैविक खाद का उपयोग कर उच्चगुणवत्ता की सब्जी का उत्पादन करने तथा मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूलों के लिए प्रदाय करने की बात कही। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, उप संचालक कृषि श्री दिनेश चंद कोशले, उपसंचालक पशुधन विकास डॉ. नरेंद्र सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story