सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक ने कदम्ब का पौधा लगाकर किया कृष्ण कुंज का लोकार्पण

बलरामपुर: वन वाटिका परिसर रामानुजगंज में लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में निर्मित कृष्ण कुंज का आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह ने वृक्षारोपण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वनमण्डलाधिकारी विवेकानन्द झा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री प्रशान्त कतलम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गौतम सिंह, अनुविभागीय वन श्री आर.एस. श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दीपक एक्का, नगर पंचायत रामानुजगंज के उपाध्यक्ष श्री बजरंग गुप्ता, पार्षद श्री अशोक जायसवाल, एल्डरमैन विकास गुप्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





