CG-DPR

राज्यपाल से जैन समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

jantaserishta.com
6 Jan 2023 8:15 AM IST
राज्यपाल से जैन समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में जैन संवेदना ट्रस्ट रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्यपाल को बताया कि जैन मतावलंबियों के आस्था के केन्द्र तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी में अधिसूचना के माध्यम से इको सेंसेटिव जोन अंतर्गत पर्यटन और अन्य गतिविधियों के लिए अनुमति दी गई है। सदस्यों ने कहा कि यह प्रावधान अहिंसामयी सिद्ध क्षेत्र की गरिमा के प्रतिकूल है। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल सुश्री उइके तथा उनके माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और सम्मेद शिखर जी को पवित्र अहिंसा जैन तीर्थ क्षेत्र घोषित करने हेतु पहल का आग्रह किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने जैन समुदाय के लोगों की बातों को गंभीरता से सुना तथा अपेक्षित सहयोग के लिए प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर श्री गजराज पगारिया, श्री विजय चोपड़ा, श्री महेन्द्र कोचर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story