- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- संभागायुक्त डॉ संजय...
CG-DPR
संभागायुक्त डॉ संजय अलंग से बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
jantaserishta.com
16 Feb 2023 8:53 AM IST

x
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: संभागायुक्त डॉ संजय अलंग के जिला प्रवास के दौरान एसडीएम कार्यालय पेंड्रारोड में बार एसोसिएशन पेंड्रारोड के अध्यक्ष श्री कैलाश राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संभागायुक्त को राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु पीठासीन अधिकारी के बैठने का समय निर्धारित करने, नामांतरण से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु पटवारियों का स्थाई कार्यालय निर्धारित करने, एसडीएम न्यायालय से पारित आदेशों की जानकारी तथा नकल सत्यापन हेतु नाजिर के पास टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। संभागायुक्त ने एसोसिएशन की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया को निर्देश दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





