- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- समय सीमा की बैठक...

बेमेतरा: कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने नगरीय निकाय के सभी सीएमओ से नगर पालिका शहरी क्षेत्र अन्तर्गत निजी संस्थानों में विगत वर्षाें में रोजगार प्राप्त व्यक्तियों की संख्यात्मक जानकारी निर्धारित प्रारुप में देने को कहा। कलेक्टर ने प्रभारी सचिव द्वारा निकट भविष्य में ली जाने वाली समीक्षा बैठक की जानकारी निर्धारित प्रारुप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कलेक्टर ने अतिवृष्टि से जिले में हुए नुकसान का नजरी आंकलन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। इनमें फसल क्षति का अनुमान और मकान क्षति आदि शामिल है। जिससे नियमानुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत सहायता राशि प्रदान की जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





