CG-DPR

बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ड्रेसर की भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित

jantaserishta.com
18 Aug 2022 10:12 AM IST
बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ड्रेसर की भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित
x

मुंगेली: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर तृतीय वर्ग के बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ड्रेसर ग्रेड-01 व ग्रेड-02 की नियमित भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन अलग-अलग तिथियों में प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में किया जाएगा। निर्धारित तिथि के अनुसार ड्रेसर ग्रेड-01 के 01 से 120 पात्र अभ्यर्थियों का 22 अगस्त को और 121 से 200 तक के पात्र अभ्यर्थियों का 23 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार ड्रेसर ग्रेड-02 के 01 से 10 तक के पात्र अभ्यर्थियों का 23 अगस्त को, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष के 01 से 150 तक के पात्र अभ्यर्थियों का 24 अगस्त को और 151 से 290 तक के पात्र अभ्यर्थियों का 25 अगस्त को, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला की 01 से 20 तक के पात्र अभ्यर्थियों और सभी पदों के भूतपूर्व सैनिकों का दस्तावेज सत्यापन 26 अगस्त को किया जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story