CG-DPR

दन्तेवाड़ा: जिले में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

jantaserishta.com
4 Sep 2022 4:21 AM GMT
दन्तेवाड़ा: जिले में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन
x

कलेक्टर विनीत नंदनवार (फाइल फोटो)

दन्तेवाड़ा: संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार 1 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले में इस कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह मनाने का मुख्य उददेश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है, इस हेतु ग्राम स्तर पर सरपंच एवं ग्राम पंचायतों को गतिविधियों का आधार बनाते हुए जन आंदोलन को भागीदारी के रूप में परिवर्तित करना है।राज्य द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के दौरान मुख्य रूप से निम्नानुसार थीम जैसे महिला एवं स्वास्थ्य , बच्चा एवं शिक्षा पोषण भी पढ़ाई भी, जेंडर संवेदी जल संरक्षण एवं प्रबंधन , आदिवासी क्षेत्र के महिलाओं एवं बच्चों हेतु परंपरागत आहार पर गतिविधियां आयोजित की जानी है। उक्त कार्यक्रम हेतु 1 से 30 सितम्बर तक के लिए दैनिक गतिविधियां का कैलेण्डर तैयार कर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार किया गया है। जिसके आधार पर प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। पोषण माह 2022 अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग नोडल विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहयोगी विभागों ( शिक्षा, पीएचई, पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति विकास, आयुष एवं कृषि व उद्यानिकी विभाग), स्वयंसेवी संस्थाओं (यूनिसेफ, वर्ल्ड विजन) महिला स्व सहायता समूहों, इत्यादी के समन्वय से पोषण माह का प्रभावी आयोजन किया जाना है। उक्त के दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों को जन आंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रतिदिन इंद्राज किया जायेगा।
Next Story