- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दंतेवाड़ा: प्राकृतिक...
CG-DPR
दंतेवाड़ा: प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत
jantaserishta.com
30 Nov 2022 10:29 AM IST

x
दंतेवाड़ा: कलेक्टर विनीत नंदनवार ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए संशोधन प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की हैं। जिसके तहत दंतेवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम केशापुर गायतापारा निवासी पाकली ओयामी की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री टोण्डा राम ओयामी, ग्राम पोन्दुम अलीकोन्टापारा निवासी पिंकी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस बुधू माडवी। गीदम तहसील अन्तर्गत ग्राम रोंजे बढ़ईपारा निवासी श्रीमती तुलावती की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री सम्पत ठाकुर, ग्राम हीरानार दुलापारा निवासी श्रीमती करीबाई लेकामी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री गोरोराम लेकामी, ग्राम कुतुलनार स्कूल पारा निवासी कु. भारती नेताम की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्रीमती अनिता को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





