CG-DPR

दन्तेवाड़ा: दावा आपत्ति आमंत्रित

jantaserishta.com
4 Sept 2022 9:59 AM IST
दन्तेवाड़ा: दावा आपत्ति आमंत्रित
x
दन्तेवाड़ा: जिले के विकासखण्ड गीदम अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बारसूर में शैक्षणिक कार्य हेतु विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आमंत्रित किया गया है। शिक्षकीय पद (शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)/सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) के संविदा भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों को चयन समिति के द्वारा स्क्रूटनी किये जाने के उपरांत पात्र/अपात्र एवं निरस्त सूची तैयार किया गया है।
संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बारसूर के लिए शिक्षकीय पात्र/अपात्र एवं निरस्त सूची प्रकाशित किया जा रहा है। यदि किसी आवेदक को सूची में दर्शित प्रविष्टियों के संबंध में किसी प्रकार के आपत्ति हो तो वह 09 सितम्बर 2022 सांय 5.30 बजे तक जिला शिक्षा कार्यालय दंतेवाड़ा में दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। नियम समय के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगें। दावा आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र एवं निरस्त सूची जिला दंतेवाड़ा के बेबसाईट www.dantewada.gov.in में व जिला शिक्षा कार्यालय दंतेवाड़ा के सूचना पटल में उपलब्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story