CG-DPR

दंतेवाड़ा: ग्राम पंचायत टेटम में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन

jantaserishta.com
29 Nov 2022 6:45 PM IST
दंतेवाड़ा: ग्राम पंचायत टेटम में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन
x
दंतेवाड़ा: जिले के कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत के टेटम में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर उनको प्रोटीन पाउडर, लैक्टोजेन पाउडर, सिरप, गोली वितरण किया गया। साथ ही मलेरिया की भी जांच की गयी। उक्त शिविर में 3 गर्भवती माता, 8 पोषक माता, 6 माह से 3 वर्ष तक के 16 बच्चे, 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 22 बच्चे, कुल 49 हितग्राही लाभान्वित हुए। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं को भाजी, कैल्शियम, आयरन गोली खाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश, चिरायु दल के कर्मचारी व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी अन्य उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story