CG-DPR

दंतेवाड़ा : भारतीय थल सेना में अग्निवीर और नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती रैली 1 से 13 दिसंबर तक

jantaserishta.com
1 Dec 2022 11:28 AM IST
दंतेवाड़ा : भारतीय थल सेना में अग्निवीर और नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती रैली 1 से 13 दिसंबर तक
x
दंतेवाड़ा: भारतीय थल सेना में अग्निवीर एवं नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती हेतु रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों से लगभग 70 हजार युवाओं की उपस्थिति संभावित है। साथ ही शारीरिक परीक्षण हेतु लगभग 6 हजार उम्मीदवार प्रतिदिन उपस्थित होंगे। इस भर्ती अभियान में अधिक से अधिक युवा शामिल हो इस हेतु जिला प्रशासन ने अपील की है। जिला प्रशासन, दुर्ग द्वारा उम्मीदवारों के निःशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था सुराना कॉलेज मैदान, दुर्ग में की गयी है।उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नं. 0788-2212345 एवं 0788-2212346 जारी किया गया है। जिस पर संपर्क कर रैली की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story