CG-DPR

राज्यपाल से संस्कृति मंत्री ने की मुलाकात

jantaserishta.com
30 Oct 2022 8:37 AM IST
राज्यपाल से संस्कृति मंत्री ने की मुलाकात
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सौजन्य भेंट की। मंत्री श्री भगत ने राज्यपाल सुश्री उइके को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने राज्यपाल को राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया था, इसलिए प्रतिवर्ष 1 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाता है तथा इस अवसर पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं। मुलाकात के दौरान संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. अन्बलगन पी. तथा संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story