CG-DPR

संस्कृति मंत्री भगत ने विदेशी कलाकारों का किया आत्मीय स्वागत

jantaserishta.com
31 Oct 2022 8:36 AM IST
संस्कृति मंत्री भगत ने विदेशी कलाकारों का किया आत्मीय स्वागत
x
रायपुर: संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंचे न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के विदेशी कलाकारों का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री भगत इन विदेशी कलाकारों की आगुवानी के लिए आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आने के लिए बधाई दी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव इस साल 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने विदेशी कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के कलाकार छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story