CG-DPR

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात

jantaserishta.com
25 Jan 2023 8:03 AM IST
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात
x
रायपुर; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने डॉ. राकेश गुप्ता अध्यक्ष आईएमए रायपुर के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा एसोसिएशन के विभिन्न मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा करते हुए ज्ञापन के परीक्षण उपरान्त उनकी मांगो पर तत्परतापूर्वक उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल में डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. गौरव सिंह परिहार, डॉ. पवन बृज, डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. व्योम अग्रवाल, डॉ. विधि आदि शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story