- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री से...
CG-DPR
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
jantaserishta.com
25 Dec 2022 8:13 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 63 वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।
छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 10 जनवरी 2023 को 63 वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल, श्री राजेंद्र जग्गी एवं श्री राम मंध्यान, कोषाध्यक्ष श्री उत्तम गोलछा, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्वनी गर्ग, फाडा के अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





