- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री से रायपुर...
CG-DPR
मुख्यमंत्री से रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन ने की सौजन्य मुलाकात
jantaserishta.com
25 Dec 2022 8:14 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राडा (रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें राजधानी रायपुर में आयोजित किए जा रहे ऑटो एक्सपो-2023 के लिए आमंत्रित किया। ऑटो एक्सपो का आयोजन स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में 24 मार्च से 27 मार्च तक किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन ऑटो एक्सपो 2023 के ब्रोशर का विमोचन किया। राडा के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग ने बताया कि दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो है, इसमें भारत की सभी बड़ी कंपनिया भाग लेंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी, राडा के सचिव श्री कैलाश खेमानी, कोषाध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल, फाडा के अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





