CG-DPR

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल ने की सौजन्य भेंट

jantaserishta.com
21 Dec 2022 8:27 AM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल ने की सौजन्य भेंट
x
रायपुर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू करने के संबंध में हुई प्रगति और नीति से जुड़े महत्वपूर्ण अध्यादेशों के अनुमोदन से भी अवगत कराया। राज्यपाल सुश्री उइके ने उपराष्ट्रपति नियुक्त होने उपरांत अपनी पहली मुलाकात पर श्री धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनने की शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया।
इस दौरान उन्होंने परस्पर एक- दूसरे का कुशलक्षेम जाना और स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया। राज्यपाल ने उन्हें राजभवन की त्रैमासिक पत्रिका 'एक आशा' की प्रति भी भेंट की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story