CG-DPR

राज्यपाल से केरल के राज्यपाल ने की सौजन्य भेंट

jantaserishta.com
13 Feb 2023 8:05 AM IST
राज्यपाल से केरल के राज्यपाल ने की सौजन्य भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्यपाल श्री खान के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनका स्वागत व अभिवादन किया।
दोनों ही राज्यपालों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम भी जाना। राज्यपाल सुश्री उइके और राज्यपाल श्री खान के बीच देश व प्रदेश के विभिन्न विषयों, गतिविधियों और प्रदेश में हो रहे नवाचारों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों राज्यपालों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर परस्पर एक-दूसरे का सम्मान किया।
साथ ही राज्यपाल श्री उइके ने राज्यपाल श्री खान को प्रदेश विशेषताओं की जानकारी दी और छत्तीसगढ़ भ्रमण का आग्रह किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story