CG-DPR

राज्यपाल से रमेश चंद्र बाबू ने की सौजन्य भेंट

jantaserishta.com
14 Feb 2023 8:08 AM IST
राज्यपाल से रमेश चंद्र बाबू ने की सौजन्य भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में हैदराबाद से आए श्री रमेश चंद्र बाबू ने सौजन्य भेंट की। 72 वर्षीय श्री बाबू साइकिल से 30 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और 150 दिन से चल रही उनकी इस यात्रा में उन्होंने 10 राज्यों का भ्रमण किया है। श्री बाबू ने राज्यपाल को अपनी यात्रा के उद्देश्य और इस दौरान हुए विभिन्न अनुभव साझा किए। राज्यपाल सुश्री उइके ने उम्र के इस पड़ाव में श्री बाबू की क्षमता, इच्छाशक्ति और ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने श्री बाबू के व्यक्तित्व को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और स्मृतिचिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story