- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 12 से 15 दिसम्बर तक...

x
कोरिया: जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में सहायक शिक्षक ,सहायक शिक्षक एल.बी. (ई/टी संवर्ग) से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदाकंन हेतु सहायक शिक्षक ई संवर्ग के 170 तथा सहायक शिक्षक टी संवर्ग के 630 इस प्रकार कुल 800 सहायक शिक्षकों का पदांकन हेतु कांउसलिंग का आयोजन जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में किया गया हैं। तिथिवार कांउसलिंग में प्रातः 10 बजे से 12 दिसम्बर 2022 को ई संवर्ग के 170 शिक्षक, 13 दिसम्बर को टी संवर्ग के 215, 14 दिसबंर को टी संवर्ग के 215 तथा 15 दिसम्बर को टी संवर्ग के 200 शिक्षक उपस्थित होंगे।
उन्होंने समस्त जिला कोरिया तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षको को कांउसलिंग में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित कराने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि कांउसलिंग में शामिल होने वाले शिक्षको की सूची का अवलोकन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के सूचना पटल पर किया जा सकता है। कांउसलिंग में निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित सहायक शिक्षक तथा सहायक शिक्षक एल.बी. को कांउसलिंग के अंतिम दिवस अंत में शेष रिक्त शालाओं के चयन हेतु अवसर दिया जावेगा। इस अवसर पर भी अनुपस्थित शिक्षकों का अन्य आवश्यकतानुसार पदांकन की कार्यवाही की जाएगी। पदांकन से जो प्रधानपाठक प्राथमिक शाला असंतुष्ट होने पर 10 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के समक्ष अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





