- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विद्यालय आबंटन के लिए...
CG-DPR
विद्यालय आबंटन के लिए 20 सितम्बर को होगी काउसिलिंग
jantaserishta.com
20 Sept 2022 10:24 AM IST

x
कोरबा: जिले में संचालित तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा सातवीं, आठवीं एवं नवमीं के रिक्त सीटों में भर्ती के लिए प्रवेश चयन परीक्षा 18 सितम्बर को आयोजित किया गया था। परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम एवं चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गयी है। चयनित विद्यार्थियों के विद्यालय आबंटन के लिए काउसिलिंग 20 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। काउसिलिंग सुबह 10 बजे से कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास कोरबा में होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि परीक्षा परिणाम एवं चयनित विद्यार्थियों की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में किया जा सकता है।
Tagscounseling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





