- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कांकेर में पटवारी...
कांकेर में पटवारी प्रशिक्षण हेतु काउन्सलिंग 26 एवं 29 अगस्त को

उत्तर बस्तर कांकेर: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा 2022 में मेरिट सूची अनुसार अभ्यार्थियों का प्रशिक्षण हेतु काउन्सलिंग 26 एवं 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे से जिला कार्यालय कांकेर के कक्ष क्रमांक 03 में रखी गई है। उक्त दिवस को मेरिट अनुसार उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा व्यक्तिगत पहचान हेतु आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र अपने साथ अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होने कहा गया है। उम्मीदवारों को डाक द्वारा सूचना भेजी जा चुकी है तथा सूची जिले के वेबसाइ cg.nic.in/kanker में अपलोड की गई है एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है, जिसका अवलोकन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सूचना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे उक्त तिथि को जिला कार्यालय में उपस्थित होकर काउंसलिंग करा सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





