- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कांकेर में...
CG-DPR
कांकेर में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग 24 जनवरी को
jantaserishta.com
24 Jan 2023 9:26 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के बेरोजगार युवकों का भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने रोजगार एवं स्व-रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके लिए लाइवलीहुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर में 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे से काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिले के ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के इस प्रशिक्षण में जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ्स्, निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





