- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- लैब टेक्नीशियन की सीधी...

x
उत्तर बस्तर कांकेर: विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग से परीक्षा उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया था। चयन समिति द्वारा दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है, जिसमेंलैब टेक्नीशियन की भर्ती हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे से काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in अथवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की वेबसाईट
www.gmckanker.in
में डाउनलोड कर अभ्यर्थी मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं। उक्त काउंसलिंग में मेरिट सूची के पात्र अभ्यर्थी समस्त मूल दस्तावेजों एवं उनकी दो सेट स्व-प्रमाणित छायाप्रति तथा 01 नवीन फोटोग्राफ के साथ उक्त प्रोफार्मा को भरकर काउंसिलिंग तिथि को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। काउंसिलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया हेतु अपात्र कर दिया जावेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





