- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- एकलव्य आदर्श आवासीय...
CG-DPR
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा एवं नेवसा में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 9 सितंबर को
jantaserishta.com
7 Sept 2022 10:36 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा विकासखंड पेंड्रा एवं नेवसा विकासखंड गौरेला में कक्षा 6वीं में रिक्त 3 सीटों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 9 सितंबर शुक्रवार सवेरे 11 से अपरांत 1 बजे तक आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित चयन परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर चयनित एवं प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के बाद लाटा में अंग्रेजी माध्यम में बालक एवं बालिका के एक एक सीट और नेवसा में अंग्रेजी माध्यम में बालिका के लिए एक सीट रिक्त है। रिक्त सीटो में प्रवेश के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास गौरेला में काउंसलिंग आयोजित किया गया है। काउंसलिंग में उपस्थित होने हेतु परीक्षा परिणाम का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





