- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- डेंगू प्रभावित इलाकों...
डेंगू प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाकर करें नियंत्रण
![डेंगू प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाकर करें नियंत्रण डेंगू प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाकर करें नियंत्रण](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/20/1916282-untitled-97-copy.webp)
जगदलपुर: कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि शहर में सर्वाधिक डेंगू प्रभावित आठ वार्ड में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक निगम के संयुक्त रोग नियंत्रण दल की संख्या बढ़ाकर डेंगू के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री कुमार शनिवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में विश्व मच्छर दिवस पर डेंगू नियंत्रण हेतु अन्तर्विभागीय बैठक ले रहे थे। कलेक्टर ने अधिक से अधिक लोगों को वैक्टर जनित रोगों की जानकारी देने के साथ स्कूली बच्चों में इन रोगों के संबंध में जागरूकता के लिए सप्ताह के प्रथम दिवस में एक पीरिएड रखने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को पाम्पलेट का भी वितरण करने कहा, इसकी मॉनीटरिंग बीआरसी, पीटीआई और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।