CG-DPR

15 वर्ष से 40 वर्ष आयु और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित

jantaserishta.com
30 Jan 2023 8:10 AM IST
15 वर्ष से 40 वर्ष आयु और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित
x
रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में बस्तरिया कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बस्तरिया कला में कलाकारों ने पारंपारिक वेषभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयु में रायपुर संभाग की धमतरी जिला, बस्तर संभाग की कोण्डागांव जिला, बिलासपुर संभाग की जिला सक्ती के कलाकार दुर्ग संभाग की खैरागढ़ जिला, सरगुजा संभाग से कोरिया जिला के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला एवं दुर्ग संभाग की मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story