- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- भू-अर्जन के प्रकरणों...
CG-DPR
भू-अर्जन के प्रकरणों में 06 व्यक्तियों को 24 लाख से अधिक के मुआवजा राशि का किया गया वितरण
jantaserishta.com
31 Dec 2022 8:43 AM IST

x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने एनएचडीपी परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 43 में भू अर्जन के प्रकरण के छूटे हितग्राहियों को राहत पहुँचाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीएम जशपुर द्वारा भू-अर्जन के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 6 हितग्राहियों को कुल 24 लाख 74 हजार 144 रुपए का मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। जिसके अंतर्गत घोलेंग के श्री दोमनिक को 11 लाख 14 हजार 690 रुपए, बिरेन्द्र को 92 हजार 891 रूपए, मार्टिन को 3 लाख 71 हजार 563 रुपये, लोदाम के श्री रामदेव को 7 लाख 488 रूपए, पुत्रीचौरा के श्री जेन्डर को 1 लाख 57 हजार 356 रुपये और साईटांगरटोली के फिलोमन को 37 हजार 156 रूपए का चेक दिया गया है।
इसी प्रकार प्राकृतिक आपदा जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरण किया गया। इनमें जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बाम्हनपुरा निवासी स्व. श्यामलाल महतो का सर्पदंश से 16 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुखमनी महतो हेतु 4 लाख रूपए और ग्राम पोड़ी लोदाम के निवासी स्व. गंगाराम भगत का आग से जलने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन हेतु 4 लाख रूपए की राशि का चेक दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





