- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आयोग ने प्रकरण में...
आयोग ने प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी को दिए जांच के निर्देश

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में जिले से महिला आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। सुनवाई में मानव तस्करी रोकथाम अन्य हित धारकों तथा पीडि़तों के पुनर्वास विषय पर परिचय के लिए आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 17 प्रकरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें एक प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। 4 प्रकरण के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर बुलाया गया है। शेष प्रकरण को आगामी सुनवाई के लिए बुलाया गया है। डॉ. श्रीमती नायक बताया कि महिला आयोग को डीएमएफ मद से 10 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। जिसका उपयोग महतारी न्याय रथ योजना में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला आयोग द्वारा सभी के लिए नि:शुल्क व शीघ्र न्याय देने के लिए सुनवाई की जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





