- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से एण्टी...
CG-DPR
राज्यपाल से एण्टी नक्सल टास्क फोर्स, रायपुर के कमाण्डर एस. के. तिवारी ने की मुलाकात
jantaserishta.com
9 Oct 2022 8:16 AM IST
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से एण्टी नक्सल टास्क फोर्स के कमाण्डर, एयर कमोडोर एस. के. तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की । श्री तिवारी ने राज्यपाल को भारतीय वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी भारतीय वायुसेना के समस्त जवानों को भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वायुसेना के जवानों की बदौलत ही हमारे देश की वायु सीमा की सुरक्षा संभव होती है। वायुसेना के जवानों के साहस, पराक्रम और देश के प्रति समर्पण से संपूर्ण देशवासी सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करते हैं।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने राज्यपाल को टास्क फोर्स के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर कमोडोर एस. के. तिवारी ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





