CG-DPR

कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन

jantaserishta.com
21 Sept 2022 12:54 PM IST
कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन
x
सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण जनों की राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार सहित विभिन्न मांगों, शिकायतों, समस्याओं को गंभीरता से सुनी एवं संबंधित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उन्होंने मुआवजा राशि, आधार लिंक, ट्राई साइकिल की मांग, वृद्धा पेंशन योजना, पीएम आवास योजना, जमीन विवाद, बटवारा नामांकन, श्रमिक पंजीयन, की मांग के आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहां है।
जनदर्शन में राशन कार्ड, सड़क निर्माण, बैंकिंग समस्या, चतरंग स्कूल में शिक्षकों की समस्या, धान बोनस, जर्जर स्कूल भवन का मरम्मत करने जैसे आवेदन प्राप्त हुए जिसे संबंधित विभाग को कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, एसडीएम श्री रवि सिंह, श्री सागर सिंह, दीपिका नेताम, उत्तम रजक, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डीएसपी श्रीमती नंदनी ठाकुर एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story