CG-DPR

कलेक्टर ने किया आनंदाश्रम का अवलोकन, वृद्धजनों को छड़ी और श्रवण यंत्र किया प्रदान

jantaserishta.com
1 Nov 2022 9:45 AM IST
कलेक्टर ने किया आनंदाश्रम का अवलोकन, वृद्धजनों को छड़ी और श्रवण यंत्र किया प्रदान
x
मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव ने जिला मुख्यालय स्थित आनंदाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आनंदाश्रम में पुरूष और महिलाओं के लिए अलग-अलग निर्मित शयन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आनंदाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और भोजन, साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां रह रहे वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच कराकर चश्मा प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप छड़ी और श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होेंने आनंदाश्रम परिसर में प्रकाश हेतु पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती शारदा जायसवाल उपस्थित थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story