CG-DPR

कलेक्टर विनीत नंदनवार ने फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
14 Aug 2022 9:49 AM IST
कलेक्टर विनीत नंदनवार ने फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण
x

दन्तेवाड़ा: स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री नंदनवार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप से तय किया गया। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। कलेक्टर ने मुख्य समारोह हेतु की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story