- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर विनीत नंदनवार...
कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिला कार्यालय दंतेवाड़ा में फहराया तिरंगा

दंतेवाड़ा: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया व अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने ध्वजारोहण के बाद इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





