CG-DPR

कलेक्टर विजय दयाराम के. की पहल पर कैंसर से जुझ रही इशिता के लिए जिला अधिकारियों ने बढ़ाया हाथ

jantaserishta.com
18 Nov 2022 9:02 AM IST
कलेक्टर विजय दयाराम के. की पहल पर कैंसर से जुझ रही इशिता के लिए जिला अधिकारियों ने बढ़ाया हाथ
x
बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बलरामपुर नगर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी अजय ठाकुर की कैंसर पीड़ित 12 वर्षीय बेटी इशिता के उपचार के लिए, जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा एकत्र की गई राशि 3 लाख 29 हजार रूपए चेक के माध्यम से इशिता के पिता को प्रदान किया।
गौरतलब है कि इशिता बीते 1 वर्ष से कैंसर की बीमारी से जूझ रही है, तथा उसका उपचार मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में जारी है, तथा इशिता के उपचार में आर्थिक तंगी रोड़ा बन रही थी, व पेशे से सैलून दुकान संचालक अजय ठाकुर अपनी बेटी इशिता के उपचार के लिए लोगों से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। वहीं इस संबंध में जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने पहल करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों से इशिता के उपचार हेतु स्वेच्छा अनुरूप राशि एकत्र करने की अपील की थी, और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा एकत्र की गई राशि 3 लाख 29 हजार रुपए चेक के माध्यम से इशिता के पिता के पिता को प्रदान की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story