- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर विजय दयाराम...
CG-DPR
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तहसील कार्यालय डौरा का निरीक्षण
jantaserishta.com
13 Sept 2022 10:43 AM IST

x
बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राजस्व अनुभाग बलरामपुर के डौरा तहसील का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा पर करने के निर्देश प्रभारी तहसीलदार को दिये, उन्होंने गिरदावरी के संबंध में जानकारी लेते हुए शत्-प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायालय में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकार्ड दूरूस्ती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली तथा अधिक समय से लंबित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिये, कलेक्टर ने राजस्व एवं दाण्डित प्रकरणों, चालू प्रकरणों, निराकृत प्रकरणों से संबंधित फाईलों, नस्तियों एवं दायरा पंजी संधारित करने के निर्देश दिये। पक्षकारों को कोई परेशानी न हो इसके लिए न्यायालय में कम समय में पेशी देने तथा समय-सीमा में प्रकरणों को निराकरण करने को कहा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, प्रभारी तहसीलदार श्री रोशनी तिर्की सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





