CG-DPR

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया गांजर व सनावल धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण

jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:01 AM IST
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया गांजर व सनावल धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण
x
बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के गांजर व सनावल धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा दोनो हीं धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव व पंजीकृत किसानों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी मापी एवं किसानों से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर ने गांजर धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए, खरीदी केन्द्र के पंजी का अवलोकन किया तथा उन्होंने उक्त खरीदी केन्द्र में पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान बेचने के लिये बचे शेष किसानों के संबंध में जानकारी लेते हुए समिति प्रबंधक व नोडल अधिकारी से बारदाने की स्थिति, धान उठाव की जानकारी लेते हुए धान की अच्छी तरह से स्टॉकिंग करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को जल्द से जल्द धान का उठाव सुनिश्चित करने को कहा। इसी प्रकार कलेक्टर श्री दयाराम के. ने धान खरीदी केन्द्र सनावल का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से काटे गये टोकन, धान उठाव के लिये जारी किये गये डीओ व लघु एवं सीमांत किसानों के संबंध में जानकारी ली। उन्होने धान उठाव में हो रहे विलम्ब को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द धान का उठाव कराने को कहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story