- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- किसानों को निर्बाध...
किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

बेमेतरा: चालू मानसून सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम बारिश हुई है। जिले में अल्प वर्षा से निपटने के लिए विद्युत आपूर्ति सतत् बनाये रखने के लिए कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों, जलसंसाधन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 3-4 दिनों में यदि वर्षा नहीं होती है तो खरीफ फसल धान सूखने की आशंका है। बेमेतरा जिले में अब तक 387 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो गत वर्ष की तुलना में कम है। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं कल बेरला तहसील के बारगांव एवं सरदा का दौरा किया और किसानों के खेत में जाकर फसल का मुआयना किया तो पाया कि अल्पवर्षा से खेतों में दरार (दर्रा) आ गई है। जिलाधीश ने अल्पवर्षा के देखते हुए विद्युत कटौती न करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होने कृषि विभाग मैदानी अमले को भी किसानों से संपर्क कर हरसंभव मदद् पहुंचाने के निर्देश दिए। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता बेमेतरा ने बताया कि बेरला क्षेत्र के लिए तांदुला जलाशय (बालोद) से नहरों के जरिए पानी छोड़ा गया है ताकि किसान इससे खतों में सिंचाई कर सके। जिलाधीश ने कृषि एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपस में परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





