- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने ली जिला...
CG-DPR
कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक
jantaserishta.com
19 Sept 2022 5:11 PM IST

x
महासमुंद: कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) की जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विभिन्न प्रावधानों के तहत लाभों और पूर्व वर्षों में दर्ज प्रकरणों के निराकरण, स्वीकृति राहत राशि की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने नियम, अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज पुलिस के पास लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में अधिनियम के विभिन्न उपबंधों के क्रियान्वयन, पीड़ित व्यक्तियों की दी गई राहत, पीड़ित व्यक्तियों को दी जाने वाली पुनर्वास सुविधा, अधिनियम के उपबंधों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को इन प्रकरणों पर त्वरित कार्य करने को कहा। इस अवसर पर बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एल.आर. कुर्रे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





