- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने धान खरीदी...
CG-DPR
कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों को लेकर राईस मिलर्स की ली बैठक
jantaserishta.com
30 Sept 2022 9:57 AM IST

x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी धान खरीदी को लेकर खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी बैठक में मौजूद रहे। कलेक्टर श्री वेंकट ने राईस मिलर्स से धान खरीदी के साथ उसके भण्डारण तथा निराकरण के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों तथा स्थानीय व्यवस्था के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मिल पंजीयन एवं कस्टम मिलिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए मिलर बारदाना एवं पीडीएस बारदाना की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नया मिल पंजीयन एवं पुराना पंजीयन का आवेदन, फोर्टिफाइड राइस हेतु आवश्यक मशीनरी की व्यवस्था, वर्ष 2021-22 के धान उठाव के विरूद्ध चावल जमा की स्थिति, अंतर्जिला धान उठाव की अनुमानित कार्यक्षमता, चावल जमा हेतु आवश्यक गोदाम की व्यवस्था, एफसीआई में चावल जमा हेतु टेगिंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मिलर्स द्वारा उठाये गये विषयों पर भी उन्होंने चर्चा करते हुए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए। धान के परिवहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी बैठक में बात की गई। पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने सभी मिलर्स से कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की जाएगी, साथ ही वाहनों के आवागमन को लेकर ट्रंासपोर्टस को भी विशेष सावधानी रखनी होगी, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था की आशंका न हो। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे, खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, फूड इंस्पेक्टर श्री प्रहलाद राठौर एवं श्री तरूण नायक के साथ जिले के सभी राईस मिलर उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





