- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- छत्तीसगढ़ अनाधिकृत...
CG-DPR
छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 के संबंध में कलेक्टर ने ली कालोनाईजरो की बैठक
jantaserishta.com
14 Sept 2022 9:34 AM IST

x
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 के संबंध में कालोनाईजरो की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रदत्त अनुज्ञा के विपरीत या प्रदत्त अनुज्ञा से परिवर्तित स्वरूप में, या बिना अनुज्ञा के अथवा निर्धारित भूमि उपयोग से विचलित कर किया गया हो या निर्माण किया गया है तो उसका नियमितिकरण छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 के तहत शासन द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर नियमितिकरण किया जा सकेगा। नगरीय निकाय सीमा के अंदर आवेदन नगर पालिका, नगर पंचायत तथा नगरीय निकाय सीमा के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत आवेदन नगर तथा ग्राम निवेश में जमा कर सकते है। जिला नियमितिकरण प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। पुलिस अधीक्षक, संबंधित नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश सदस्य होंगे।
बैठक में कलेक्टर ने कालोनाईजरो से कहा कि प्रदत्त अनुज्ञा के अधीन भूमि पर कालोनी का निर्माण व विकास करें, अवैध रूप से निर्माण व विकास किये जाने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, एसडीएम, तहसीलदार, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश विभाग तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





