- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने कॉलेज में...
CG-DPR
कलेक्टर ने कॉलेज में अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्रों को स्मार्टफोन प्रदाय किया
jantaserishta.com
1 Sept 2022 9:31 AM IST

x
सूरजपुर: कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विसाल सील पिता श्री बलराम सील ग्राम रविन्द्रनगर पंचायत सुखीपुर, राय सिंह, पिता श्री शिवधारी सिंह, ग्राम-कोट, जनपद पंचायत-रामानुजनगर एवं परमेश्वर सूर्यवंशी पिता श्री दिलीप सूर्यवंशी, ग्राम-टमकी, जनपद पंचायत ओड़गी के द्वारा स्मार्टफोन के लिए समाज कल्याण विभाग जिला सूरजपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विसाल सील पिता श्री बलराम सील, राय सिंह, पिता श्री शिवधारी सिंह एवं परमेश्वर सूर्यवंशी पिता श्री दिलीप सूर्यवंशी को स्मार्टफोन कलेक्टर सुश्री इफ़्फत आरा ने प्रदाय किया। स्मार्टफोन प्राप्ति पर दृष्टिबाधित छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया है। ज्ञात हो कि दृष्टिबाधित छात्र कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। कलेक्टर ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छी पढ़ाई की शुभकामनाएं दीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





