CG-DPR

कलेक्टर ने ओरछा मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

jantaserishta.com
17 Nov 2022 8:51 AM IST
कलेक्टर ने ओरछा मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा
x
नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने नारायणपुर जिले के विकासखंड ओरछा मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर आज दोपहर विकासखंड ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित छात्रावास भवन, तहसील कार्यालय, जी.ए.डी. कॉलोनी आदि के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने निर्माण कार्याे की धीमी गति पर नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या में भी वृद्वि करने कहा ताकि निर्माण कार्याे को तेजी से पूरा कर सकें।
कलेक्टर ने किया ओरछा के गौठान का निरीक्षण
कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा विकासखण्ड के ओरछा के गौठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में चल रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारमूलक योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों खाद निर्माण, मुर्गीपालन तथा अन्य कार्याे से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने के निर्देश दिए।
ओरछा के खेल मैदान उन्नयन कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश
कलेक्टर रघुवंशी ने आज अपने ओरछा प्रवास के दौरान ओरछा मुख्यालय में बने खेल मैदान का निरीक्षण किया और खेल मैदान का उन्नयन तेज गति से करने के निर्देश दिए। इस मैदान में फुटबॉल मैदान और रात्रि में खेलने के लिए फ्लड लाइट लगाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story