CG-DPR

कलेक्टर ने किया नगरीय निकायों की काम काज की समीक्षा, साफ- सफाई पर जोर देने के दिए निर्देश

jantaserishta.com
1 Oct 2022 11:19 AM IST
कलेक्टर ने किया नगरीय निकायों की काम काज की समीक्षा, साफ- सफाई पर जोर देने के दिए निर्देश
x
बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में सभी नगरीय निकायों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की है। जिसमें सभी नगरीय निकायों में साफ सफाई के कार्याे पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए है। उन्होंने आज निर्माण कार्य,पौनी पसारी योजना,श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, राजीव युवा मितान क्लब,सिंगल यूज प्लास्टिक, इंदिरा प्रियदर्शनी पथ प्रकाश,गौठान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग,प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की है। इस दौरान श्री बंसल ने सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करनें एवं निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही कुछ चिह्नांकित कॉलोनी को शत प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग युक्त बनाने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,एसडीएम बलौदाबाजार बजरंग दुबे,भाटापारा नरेंद्र बंजारा, सिमगा आशीष कर्मा, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं इंजीनियर,सब इंजीनियर बैठक में उपस्थित रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story