CG-DPR

कलेक्टर ने किया धान खरीदी की समीक्षा

jantaserishta.com
28 Oct 2022 11:09 AM IST
कलेक्टर ने किया धान खरीदी की समीक्षा
x

फाइल फोटो

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा किया। राज्य शासन द्वारा लिए गये निर्णय अनुसार जिले में 01 नवम्बर से धान की खरीदी शुरू होगी, जिले के 70 सहकारी समितियों में 137 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं तथा 95 हजार 424 किसानों द्वारा धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया है।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खरीदी केन्द्रों की साफ-सफाई, डनेज सिस्टम, बारदानों की व्यवस्था, तौलने के लिए कांटा-बाट की व्यवस्था, केप कव्हर, विद्युत व्यवस्था, ऑपरेटर की नियुक्ति, खरीदी केन्द्रों में छाया-पानी की व्यवस्था इत्यादि की समीक्षा करते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश, खाद्य अधिकारी श्री नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story